डुमरा: शांति नगर स्थित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र से एक ग्लैमर बाइक की हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
मेहसौल थाना क्षेत्र के शांति नगर स्थित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र के नीचे से ग्लैमर बाइक चोरी हो गई। सीसीटीवी में चोर की करतूत कैद हो गई है। वीडियो रविवार को 5:30 पर सामने आया है। वीडियो में चोर बाइक चुराकर भागता दिखाई दे रहा है। शातिर तरीके से चोर पहले बरामदा पर चढ़ता है और फिर बाइक लेकर वहां से फरार हो जाता है।