डुमरा: RJD कार्यालय में जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनता दल की महत्वपूर्ण बैठक का किया गया आयोजन
सीतामढ़ी RJD कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक सुनील कुशवाहा के अध्यक्षता में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। इस बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव द्वारा घोषित किए गए माई बहन मान योजना के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। इस बैठक में राजद विधायक मुकेश कुमार यादव बेलसंड विधायक संजय गुप्ता शामिल हुए।