डुमरा: मधुबन गांव में जमीनी विवाद में रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुनौरा थाना पुलिस ने मधुबन गांव के वार्ड 21 में छापेमारी का जमीनी विवाद में रंगदारी मांगने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान संजय मंडल के रूप में की गई है। पुनौरा थाना प्रभारी आलोक कुमार यादव ने इसकी जानकारी दी है। जमीनी विवाद में रंगदारी करने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।