दमयंती नगर: यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हूटर, प्रेशर हॉर्न और ब्लैक फिल्म वाले वाहनों पर कसा शिकंजा, की हटाने की कार्यवाही
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (IPS) के निर्देशन में यातायात पुलिस ने गुरुवार रात 8 बजे मारुताल बायपास, सागर नाका, हटा नाका सहित अन्य क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में वाहनों की सघन जांच के दौरान अवैध हूटर, प्रेशर हॉर्न और ब्लैक फिल्म पाए जाने पर कार्रवाई की गई। नियम उल्लंघन करने वालों को समझाइश देकर चालानी कार्रवाई की गई।