पटना ग्रामीण: पटना के एसके पूरी में गैस रिफिलिंग के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 9 सिलेंडर बरामद
राजधानी पटना के श्रीकृष्णपुरी थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने गैस रिफिलिंग के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। आनंदपुरी नाला के पास स्थित सर्वश्रेष्ठ इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग सेंटर में छापेमारी कर पुलिस ने मौके से 8 घरेलू और 1 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि उक्त दुकान में