राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने दिए निर्देश
कल कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, भू-अर्जन, स्वामित्व योजना, एग्रीस्टैक, डिजिटल फसल सर्वेक्षण एवं अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की।
🔹 समय-सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण
🔹 डिजिटल फसल सर्वेक्षण आगामी सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश
🔹 किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन एवं सर्वेक्षण अनुमोदन सुनिश्चित करने कहा
🔹 लंबित कार्य रखने वाले पटवारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश
बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, श्री वीरेन्द्र सिंह, श्री हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम श्री महेश सिंह राजपूत, श्री उत्तम ध्रुव, श्री लवकेश कुमार ध्रुव, श्री प्रकाश सोनी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
#Durg #RevenueDepartment #CollectorDurg #DistrictAdministrationDurg #RevenueReviewMeeting
1 views | Durg, Chhattisgarh | Aug 26, 2026