मेसकौर: कलयुगी बेटों का कहर: लौंद गांव में पिता का पैर तोड़ा, मां के साथ भी की मारपीट
सिरदला प्रखंड के लौंद गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि घरेलू विवाद में दो बेटों ने अपने ही माता-पिता के साथ मारपीट कर दी। इस घटना में पिता कृष्ण चौधरी, पिता स्वर्गीय परमेश्वर चौधरी, गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका दाहिना पैर टूट गया। घायल अवस्था में उन्हें ग्रामीणों की मदद से सिरदला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया