सपा पर बरसे सांसद सतीश गौतम, बोले- आंखें ठीक करा लो तभी दिखेगा विकास, बेटियों से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा................
अलीगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलीगढ़ आगमन पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सांसद सतीश गौतम ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता अलीगढ़ में कराए गए विकास कार्यों पर सवाल उठाते हैं और सड़कों को लेकर वीडियो बनाकर भ्रम फैलाने का प्रयास करते हैं।
सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग विकास नहीं देख पा रहे हैं, उन्हें गांधी आई अस्पताल जाकर अपनी आंखों की जांच करा लेनी चाहिए। अगर आंखें ठीक होंगी तभी विकास कार्य दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अलीगढ़ में सड़क, बिजली, पानी और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं।
कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बोलते हुए सतीश गौतम ने कहा कि अलीगढ़ में एक ऐसा गैंग सक्रिय हो गया था जो महिलाओं और बेटियों के गहने-जेवर लूटने की घटनाओं को अंजाम देता था। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे अपराधियों का एनकाउंटर किया और उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाया।
सांसद ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति बहन-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और अस्मिता से खिलवाड़ करने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।
#alibhainews #AliBhai #dainikmudda #Aligarh #SatishGautam #YogiAdityanath #BJP #SamajwadiParty #AligarhDevelopment #LawAndOrder #NeerajJadaun #UPPolitics #CMYogi #AligarhNews #BreakingNews
Koil, Aligarh | Jun 22, 2026