बड़नगर: ऑनलाइन ठगी का बड़ा पर्दाफाश: इंगोरिया पुलिस ने गुजरात के दाहोद से शातिर ठग को दबोचा
इंगोरिया थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुजरात के दाहोद जिले से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम कड़ाई निवासी फरियादी गोपाल ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इन्वेस्टमेंट के नाम पर अज्ञात बदमाश ने उनसे 1,95,058 रुपये की धोखाधड़ी की है, जिस पर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी