ग्यारसपुर: ETSM मशीन से सीमांकन में गड़बड़ियों का आरोप, किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
ग्यारसपुर तहसील के भारतीय किसान संघ ने ETSM मशीन से किए जा रहे भूमि सीमांकन कार्यों में आ रही समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम शुक्रवार शाम 5 बजे ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि ऑनलाइन नक्शों और पुराने अभिलेखों में अंतर होने से खेतों की सीमाएं गलत निर्धारित हो रही हैं, जिससे विवाद बढ़ रहे हैं।