नवाबगंज: मसौली क्षेत्र में सालभर में उखड़ी सड़क से धूल-कंकड़ से ग्रामीण परेशान, छात्र-छात्राएं और राहगीर भी प्रभावित
मसौली थाना क्षेत्र के भयारा-अमदहा मार्ग पर इन दिनों खनन माफिया के डंपरों का संचालन तेजी से बढ़ गया है। बीते एक सप्ताह से मिट्टी से लदे तेज रफ्तार डंपर लगातार इस मार्ग पर दौड़ रहे हैं, जिससे सड़क की हालत खराब हो गई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पीडब्ल्यूडी द्वारा करीब एक वर्ष पहले बनाई गई डामर सड़क अब जगह-जगह उखड़ने लगी है।