बकानी: भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना चार दिन बाद रात 11 बजे समाप्त, प्रशासन से बनी सहमति
बकानी: चार दिन बाद खत्म हुआ भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना, प्रशासन से वार्ता के बाद बनी सहमति बकानी। बकानी तहसील कार्यालय परिसर में भारतीय किसान संघ द्वारा चार सूत्रीय मांगों को लेकर चलाया जा रहा चार दिवसीय अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन गुरुवार देर रात प्रशासन के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद समाप्त हो गया।