हरिद्वार: हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से झगड़ रहे व्यक्ति को GRP ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत किया गिरफ्तार
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर आते जाते यात्रियों से झगड़ रहे व्यक्ति को भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत GRP ने गिरफ्तार किया है। GRP का कहना है कि यूपी के सीतापुर निवासी राम प्रकाश हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर हंगामा कर रहा था और आने जाने वाले यात्रियों से झगड़ रहा था जिससे माहौल खराब हो रहा था। आरोपी को समझाने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं माना।