Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

महादेव आजीविका प्रेरणा संकुल समिति का वार्षिकोत्सव संपन्न सेवापुरी।स्थानीय विकासखंड के हाथी बाजार स्थित एक लॉन में रविवार दोपहर लगभग 12 बजे महादेव आजीविका प्रेरणा संकुल समिति का वार्षिकोत्सव सहित आम सभा का कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएमएम श्रवण कुमार सिंह रहे। मुख्य अतिथि ने उपस्थित समूह सखियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी समूह सखियां अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर मेहनत करें और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि आज के समय में समूह की दीदियां बीसी सखी, ड्रोन सखी, आजीविका सखी एवं स्वास्थ्य सखी जैसे विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए “लखपति दीदी” बनने की ओर अग्रसर हैं, जो एक सराहनीय उपलब्धि है। कार्यक्रम के दौरान संकुल समिति की पिछले वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट, वार्षिक प्रगति रिपोर्ट तथा पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा भी प्रस्तुत की गई। इससे समिति की प्रगति और पारदर्शिता की जानकारी सभी सदस्यों को दी गई साथ ही उपस्थित कैडर दीदी को सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन रिया मौर्या ने किया। इस अवसर पर भारत सेवा संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश पटेल, अभिषेक, पंचमीराम,प्रमिला मौर्या, कौशल्या सैनी, शिला देवी, सरिता देवी, सनिला देवी, पुष्पा, पूजा संगीता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समूह से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। #varanasi__kashi_banaras #वाराणसीन्यूज #लेटेस्टअपडेट #LetestUpdate #LETESTNEWS #NRLM 👇👇

Rajatalab, Varanasi | Jun 7, 2026

MORE NEWS