उदयपुर के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बालोतरा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रीनफील्ड रिफाइनरी लोकार्पण समारोह और मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का सीधा प्रसारण किया गया।
इस अवसर पर जिले के 1500 से अधिक नव नियुक्त कार्मिकों का वेलकम किट देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद चुन्नीलाल गरासिया, डॉ. मन्नालाल रावत, विधायक फूल सिंह मीणा, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
Girwa, Udaipur | Jul 4, 2026