हरिद्वार: उत्पीड़न के आरोपी पति के पक्ष में श्यामपुर थाने पहुंची विधायक को पीड़िता ने सुनाई जमकर खरीखोटी, बैरंग लौटीं अनुपमा रावत
सोमवार को श्यामपुर थाना पहुंची हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत को पीड़िता ने जमकर खारीखोटी सुना डाली। दरअसल अपने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर गुर्जर बस्ती निवासी एक महिला ने पुलिस से शिकायत की थी जिसपर आरोपी को पुलिस ने थाने में बुलाया था, लेकिन आरोपी विधायक को लेकर पहुंच गया, मामला बढ़ता देख विधायक ने थाने से लौटने में ही भलाई समझी।