गोपालगंज: थावे जंक्शन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने वाराणसी के सीनियर डीसीएम शेख रहमान पहुंचे, निर्देश दिए
थावे जंक्शन पर अमृत भारत के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण सीनियर डीसीएम वाराणसी शेख रहमान ने बुधवार को शाम 4 :20 मिनट पर किया।उन्होंने पार्किंग एरिया, वेटिंग हाल, उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म पर बने नवनिर्मित शेड, स्टेशन भवन, बुकिंग काउंटर , सहित आदि एरिया का गहन निरीक्षण किए तथा सम्बंधित ठेकेदार को दिशा निर्देश दिए।