मीनापुर: मीनापुर में डायन बताकर बुजुर्ग महिला से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में डायन का आरोप लगा एक बुजुर्ग महिला से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पीड़िता की बहु ने थाना में रविवार दोपहर करीब ढाई बजे में फर्द बयान दर्ज कराई है। पीड़िता की बहु ने पुलिस को बताया कि बीते गुरुवार को पड़ोस के कुछ लोगों ने उनके सास को डायन का आरोप लगा मारपीट किया।