👉#शाहजहांपुर में रामजी लाल सुमन का जोरदार स्वागत, भाजपा पर साधा निशाना
--#15 नवंबर को आगरा में होने वाले दलित सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा, 2027 में सपा-PDA सरकार बनाने का किया दावा
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन मंगलवार को शाहजहांपुर पहुंचे। ईदगाह रोड स्थित कोहिनूर मैरिज लॉन में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया गया और 21 किलो की विशाल फूलों की माला पहनाई गई। बैठक में आगामी 15 नवंबर को आगरा में होने वाले विशाल दलित सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही शाहजहांपुर से अधिक से अधिक संख्या में नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पहुंचने की अपील की गई।राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि दलित समाज का सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी समतामूलक समाज की असली पहचान है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान और विचारों को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय, समानता और पीडीए समाज की भागीदारी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है। सपा की सरकार बनने पर दलित समाज के सम्मान, शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और अधिकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने भगवान राम के नाम का सहारा लेकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई, लेकिन अयोध्या में राम मंदिर के चंदे और चढ़ावे में चोरी होने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और गौतम बुद्ध की मूर्तियों को खंडित करना उनके विचारों पर हमला करने जैसा है। रामजी लाल सुमन ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश के इतिहास की सबसे करारी हार मिलेगी।राज्यसभा सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार में दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, नौजवान, किसान और मजदूर समेत समाज के विभिन्न वर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सभी वर्गों से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने और सपा-पीडीए की सरकार बनाने के लिए काम करने की अपील की।बैठक के समापन पर सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक न्याय, संविधान और पीडीए की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, पूर्व एमएलसी अमित यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, सैयद रिजवान अहमद, नीरज मिश्रा, अतिउल्ला सिद्दीकी, चौधरी रामकुमार भोजवाल, गायत्री वर्मा, जितेंद्र प्रसाद गौतम, सूरजपाल सिंह यादव, संदीप यादव, डॉ. जितेंद्र वर्मा, मुनेंद्र पाल सिंह यादव, विकास चंद्र एडवोकेट, कमल किशोर कठेरिया, राजकुमार रावत, शारदा राज पासी, अवधेश कुमार पाल, करुणा शंकर दीक्षित, मिश्रीलाल पटेल, सत्येंद्र यादव, पार्थ यादव, पिंटू यादव, किरन कठेरिया, प्रसून कुमार कनोजिया, हफीज अंसारी, उत्पल यादव, आकाश यादव, शादाब खान, लल्ला सिंह यादव, नीलम, नाजिम फारुकी, सविता कठेरिया, पार्वती सैनी, नसीम खान, गुफरान खान, अजीम खान, बबल किशोर वाल्मीकि, अभय शंकर वाल्मीकि, सत्येंद्र कुमार गौतम, श्याना सिंह यादव, धनपाल सिंह, कौशल यादव, राजपाल कठेरिया, अब्दुल लईक, डॉ. सुहेल खान, छोटे मुन्ना, शमसुद्दीन सिद्दीकी, पीएल गौतम, राजकुमार शर्मा, शहजैब खान, उजैर खान, अमन खान, रफत खान, श्लोक मौर्य, टिंकू सिंह, संतोष कुमार पाल, पप्पू, शिवपाल सिंह बड़े, अवधेश सिंह चौहान, मोहम्मद हाशिम, सिद्दीक खान, रिजवान अहमद, सरताज इदरीसी, बलविंदर यादव, सौमित्र यादव, रवि गौतम, नरेंद्र कश्यप, विपिन यदुवंशी, अखिलेश यादव, सलीम खान, अरशद अली, इकबाल मंसूरी, तस्लीम कुरैशी, महावीर सिंह, सचिन भोजवाल, रमेश पाल, अनिल भास्कर, श्यामलाल जाटव, दिनेश जाटव, सुमित जाटव, फराज इदरीसी, साबिर इदरीसी सहित सपा जिलाध्यक्ष के प्रतिनिधि एवं मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tanveer Khan Samajwadi Party टीम तनवीर खां
Avdhesh Kumar Verma Mohd Shahnawaz