बीना: प्रताप वार्ड में रिश्तेदार बनकर आए व्यक्ति ने महिला से की धोखाधड़ी, दो मंगलसूत्र लेकर हुआ रफूचक्कर
Bina, Sagar | Dec 8, 2025 घटना रविवार शाम की है। फरियादी क्रांति पति सुजान पटेल उस वक्त घर पर अकेली थीं, जबकि उनके पति दुकान पर गए थे।तभी एक अज्ञात युवक घर में घुस आया और खुद को महिला का मायके का रिश्तेदार बताने लगा। उसने कहा, “घर में कुछ परेशानी चल रही है, आपके पिताजी ने मुझे निवारण के लिए भेजा है। बहकावे में आई महिला से पहले उसने चावल मांगे, फिर गले में पहना मंगलसूत्र उतरवा लिया।