बीना: कुरवाई रोड पर किसानों का चक्का जाम, लगी वाहनों की लंबी कतारें
Bina, Sagar | Dec 8, 2025 किसानों को सिंचाई के लिए 10 घंटे बिजली दी जा रही है। लेकिन बिजली विभाग के द्वारा 6 घंटे दिन में और चार घंटे देर रात बिजली दिए जाने से नाराज बड़ी संख्या में किसानों ने करवाई रोड रिफायनरी तिराहे पर चक्का जाम करदिया। जिसके चलते बीना कुरवाई एवं रिफाइनरी की तरफ वाहनों की कतारें लग गई। 2 घंटे चले प्रदर्शन के बाद पूर्व मंत्री के आश्वासन के बाद धरना खत्म किया गया।