टिमरनी: टिमरनी क्षेत्र में गोवंश हत्या का खुलासा, रेलवे ट्रैक पर बांधने वाले आरोपी तक पहुंची पुलिस
Timarni, Harda | Sep 8, 2026 छिदगांव मेल में आश्रम से गोवंश चोरी कर रेलवे ट्रैक पर बांधने और ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस के मुताबिक, छिदगांव मेल निवासी केवलराम उइके ने ही गोवंश को रेलवे ट्रैक पर बांधा था। आरोपी फिलहाल जेल में बंद है। पुलिस के अनुसार, 25 अप्रैल की तड़के 6 गोवंश को आश्रम से चुराकर रेलवे ट्रैक पर बांधा गया था।