बिलग्राम: लक्षनपुरवा के पास चलते ट्रक का पहिया निकला, आम से लदा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक ने कूद कर बचाई जान
हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया,जब सांडी थाना क्षेत्र के लक्षनपुरवा गांव के पास आम से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।बताया जा रहा है कि ट्रक हरपालपुर की ओर जा रहा था इसी दौरान ट्रक का पिछला पहिया निकल गया, जिससे वाहन असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया।तो वहीं चालक परिचालक ने कूद कर अपनी जान बचा ली।