नगरी: ऐतिहासिक राजा बाड़ा परिसर का होगा कायाकल्प, डामरीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ भूमिपूजन
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 11 स्थित ऐतिहासिक राजा बाड़ा परिसर के बहुप्रतीक्षित कायाकल्प की दिशा में भूमि पूजन के साथ कार्यारंभ हो गया। लंबे समय से जर्जर स्थिति में पड़े इस महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल को अब डामरीकरण और सौंदर्यीकरण के जरिए नया रूप दिया जाएगा। यह परिसर नगर का सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र।