कटोरिया: राजवाड़ा गांव के पास ऑटो और ट्रक की टक्कर में ऑटो चालक जख्मी
Katoria, Banka | May 17, 2026 कटोरिया-देवघर रोड स्थित राजवाड़ा गांव के पास शनिवार रात करीब 9 बजे ऑटो एवं ट्रक के बीच हुई टक्कर में ऑटो चालक जख्मी हो गया। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। आगे जा रही ट्रक के अचानक रूकने पर पीछे चल रही ऑटो उससे टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें स्टेयरिंग में फंसने से ऑटो चालक जख्मी हो गया।