खंडवा नगर: खंडवा: प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले नेता प्रतिपक्ष गिरफ्तार, कांग्रेस ने दी चक्काजाम की चेतावनी
खंडवा में मंगलवार सुबह प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के आगमन और विकास कार्यों के भूमिपूजन से ठीक पहले पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष मुल्लु राठौर को उनके निवास से हिरासत में ले लिया। पुलिस सुबह 9 बजे उनके घर पहुंची और बिना कोई स्पष्ट कारण बताए उन्हें गिरफ्तार कर कोतवाली थाने ले आई। यह कार्रवाई मंत्री के संभावित विरोध प्रदर्शन को रोकने के उद्देश्य से की गई थी।