पीरटांड: मीना चौक में भारत दिशोम आदिवासी संघ की नशा मुक्ति बैठक, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
पीरटांड़ के हरलाडीह थाना क्षेत्र स्थित मीना चौक पर गुरुवार को 2 बजे भारत दिशोम आदिवासी संघ की ओर से नशा मुक्ति अभियान को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के ग्रामीणों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने नशाखोरी को समाज के लिए गंभीर खतरा बताते हुए लोगों से इससे दूर रहने की अपील की।