दुमका: JSSCCGL कार्यालय घेराव पर लाठीचार्ज के विरोध में दुमका के SP कॉलेज के सामने छात्रों ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतला
Dumka, Dumka | Dec 17, 2024 जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज का विरोध दुमका में शुरू हो गया है। मंगलवार को शाम 5 बजे के करीब छात्र समन्वय समिति के बैनर तले काफी संख्या में छात्र एसपी कॉलेज के सामने एकत्रित हुए और लाठीचार्ज की घटना के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।