रोहिणी: उत्तर-पश्चिम जिला में दो झपटमार गिरफ्तार, 3 चोरी के दोपहिया और 5 मामले हुए खुलासे
भारत नगर पुलिस ने संगम पार्क में दो झपटमारों को धर दबोचा, उनके कब्जे से चाकू, ब्लेड, नकदी और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद। 40 से अधिक अपराधों में संलिप्त इन आरोपियों के खिलाफ पांच नए मामले भी सामने आए हैं। पुलिस की सक्रियता से बड़ी सफलता मिली है।