रोहिणी: आउटर नॉर्थ पुलिस ने पकड़ा वाहन चोर, बरामद हुए 7 चोरी के दोपहिया
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की AATS टीम ने रोहिणी सेक्टर-11 से एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर छह और चोरी के दोपहिया वाहन भी बरामद किए गए। इस कार्रवाई से पांच थाना क्षेत्रों में दर्ज वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ।