उदवंत नगर: सरकार के निर्देशानुसार 1 जुलाई से तीन नए आपराधिक कानून लागू गजराजगंज ओपी में पुलिस अधिकारियो ने लोगो को बताया
अंग्रेजो के समय से चले आ रहे पुलिस विभाग के कानून में सरकार के निर्देशानुसार बदलाव कर दिया गया। तीन नए आपराधिक कानून लागू हुए। जो 1जुलाई से प्रभावी है। जानकारी देने को पुलिस अधिकारीयो ने त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय लोगो के साथ बैठक कर सरल भाव में बात चीत कर बताया कि तीन नए आपराधिक कानून की विशेषताएं क्या है। इस कानून में गवाहों को मुकरना असम्भव है।