उदवंत नगर: गजराजगंज ओपी क्षेत्र से पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
पल्सर बाइक पर लाद कर 30 लीटर देशी शराब को बिक्री करने जा रहे एक शराब धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। धंधेबाज के विरुद्ध उदवंतनगर थाने में शराब मामले का केस पुलिस ने दर्ज किया। पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सनेया गांव निवासी 20 वर्षीय अर्जुन कुमार के रूप हुआ। जो जयराम सिंह का पुत्र बताया जाता है। पुलिस ने बाइक की जांच पड़ताल किया तो वह भी चोरी का मिला।