हज़ारीबाग: हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा रामनवमी के दिन 251 किलो लड्डू महा भोग का वितरण किया जाएगा,तैयारी पूरी
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म उत्सव रामनवमी पर्व को लेकर जहां पूरा हजारीबाग भगवा मय हो चुका है तो वहीं हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा रामनवमी के बुधवार को 251 किलो लड्डू का वितरण किया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। ढोल नगाड़ों के साथ प्रभु श्री राम को लड्डू से भोग लगाया जाएगा।