हज़ारीबाग: उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में देर शाम तक प्रशासन के अधिकारीयों ने जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण
रामनवमी के पर्व में शांति और भाईचारगी बनी रहे, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। उपायुक्त नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह की अगुवाई में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासनिक टीम सम्पूर्ण जुलूस मार्गों में रामनवमी पर्व के दौरान विधि व्यवस्था का जायज़ा लिया।