हज़ारीबाग: लड़की को सीटी बजाकर इशारा करने के आरोप में दो गुट भिड़े, 12 लोग घायल
बड़कागांव में लड़की को सीटी बजाकर इशारा करने के आरोप में दो गुटों में मारपीट हो गयी. लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गये. घटना सोमवार की सुबह नौ बजे की है. सूचना पर बड़कागांव एसडीपीओ कुलदीप कुमार, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, एसआइ इंद्रजीत कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।