हज़ारीबाग: शहर के 45 स्थानों पर ₹1.5 करोड़ की लागत से लगेगी सोलर हाइमास्ट लाइट
नगर निगम क्षेत्र में 45 सोलर हाइ मास्ट लाइट लगेगी। इससे पूरा शहर दुधिया एलइडी लाइट से जगमगा जायेगा। नगर निगम की पहल से यह लाइट जरेडा द्वारा लगायी जा रही है। इस पर करीब 1.5 करोड़ रुपये खर्च की जायेगी। पहले चरण में निगम क्षेत्र के 25 चौक-चौराहों पर लगेगी। लाइट लगने वाले स्थानों को नगर निगम ने चिन्हित कर लिया है।शेष 20 लाइट दूसरे चरण में लगायी जायेगी।