सूरजगढ़: सुरजगढ़ा पुरानी बाजार इमामबाड़ा पर मोहर्रम की सप्तमी पर धार्मिक आयोजन, पैकियर का पैक झुलाया गया
मोहर्रम की सप्तमी तिथि पर सूरजगढ़ा नगर परिषद में पुरानी बाजार इमामबाड़ा पर श्रद्धा एवं अकीदत के साथ विशेष धार्मिक आयोजन किया गया. मंगलवार अपराह्न 4 बजे यहां बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लेकर अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी. धार्मिक रस्मों के उपरांत परंपरा के अनुसार पैकियर द्वारा पैक झुलाया गया. माहौल पूरी तरह धार्मिक रंगों में रंगा नजर आया.