बसेड़ी: शराब से परेशान महिला का गुस्सा फूटा, दारू के गोदाम में घुसकर बोतलों में की तोड़फोड़, वीडियो हुआ वायरल
नादनपुर थाना क्षेत्र के धोबी की तेवरिया के पास एक महिला ने दारू के गोदाम में पहुंचकर जमकर हंगामा कर दिया। महिला लाठी-डंडों से दारू की बोतलों में तोड़फोड़ करती नजर आई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला दारू के गोदाम के अंदर दिखाई दे रही है और गुस्से में बोतलों को फोड़ती नजर आ रही है। वीडियो में महिला यह भी कहती सुन