बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में डीएम की अध्यक्षता में हर घर नल का जल योजना की समीक्षा हुई, कई निर्देश दिए गए
जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग एवं पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित हर घर नल-जल योजनाओं की अद्यतन समीक्षा बुधवार की दोपहर 03:00 बजे की गयी. समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिले में जलापूर्ति योजनाओं में से अधिकांश योजनाएं क्रियाशील हैं, कुछ योजनाएं विभिन्न कारणों से बंद हैं.