🔥 तेज रफ्तार बाइक ने पानी चलाने वाले इंजन में मारी टक्कर, बाइक में लगी आग, वीडियो वायरल
गोरखपुर। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा लोहरपुरवा में बीएमसीटी मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पानी चलाने वाले इंजन से जा टकराई। टक्कर के बाद बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के बाद बाइक धू-धूकर जलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। घटना का वीडियो/विवरण सामने आने के बाद मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
Public maharajganj
#LatestNews #BreakingNews #Gorakhpur #Campierganj #Loharpurवा #BikeAccident #BikeFire #RoadAccident #Fire #BMCTRoad #UPNews
Maharajganj, Maharajganj | Sep 22, 2026