प्राचीन पोखरे के सुंदरीकरण और छठ घाट निर्माण की मांग, डीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र
बागापार के प्राचीन पोखरे को संवारने की पहल, छठ घाट निर्माण से बढ़ेंगी सुविधाएं
महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम बागापार में जनता जूनियर हाईस्कूल के निकट स्थित प्राचीन पोखरे के सुंदरीकरण और छठ घाट निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन के नेतृत्व में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने धार्मिक आस्था, पर्यावरण संरक्षण और विद्यालय के विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए पोखरे के विकास की मांग की।
प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि यह पोखरा लंबे समय से बागापार की प्राकृतिक, सामाजिक और धार्मिक विरासत का हिस्सा रहा है। पूर्व में पोखरे में कमल के फूल खिलते थे, जिससे इसकी सुंदरता देखते ही बनती थी। वर्तमान में समुचित देखरेख और विकास के अभाव में पोखरे की स्थिति अपेक्षित रूप से विकसित नहीं हो सकी है।
रवींद्र जैन ने बताया कि पोखरे के आसपास प्रत्येक वर्ष छठ पूजा का भव्य आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु भगवान सूर्य की उपासना के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यहां सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित छठ घाट की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि पोखरे से सटे जनता जूनियर हाईस्कूल है, जहां सैकड़ों छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। पोखरे के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। पोखरे का सुंदरीकरण, साफ-सफाई, घाट निर्माण तथा आसपास के क्षेत्र का व्यवस्थित विकास होने से विद्यालय और स्थानीय क्षेत्र का वातावरण भी बेहतर होगा। ग्रामीणों ने डीएम से मांग किया कि से पोखरे का सर्वेक्षण कराकर सुंदरीकरण, साफ-सफाई, छठ घाट निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएं। इस मौके पर सुरेश गुप्ता, शेषनाथ मोदनवाल, दीपक जायसवाल, मिथिलेश सिंह, कन्हैया शर्मा, हरिहर जायसवाल, रामहरख साहनी, रणविजय, हरेंद्र, दुर्गेश पांडेय, वीरेंद्र पासवान, विनोद गुप्ता, राकेश यादव, कमालुद्दीन, ऐनुद्दीन, अमित, अर्जुन मौर्य आदि मौजूद रहे।
Public maharajganj #NewsUpdate #bignews #bagapar #Maharajganj #dmmaharajganj #cdomaharajganj #maharajganjnews #ग्रामीण #pokhara #jirnodhhar #schoolcampus