उच्चैन: नगला बीजा में ग्रामीण सेवा शिविर, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
उच्चैन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नगला बीजा में बुधवार को राजस्थान सरकार के निर्देश पर ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लिया और समस्याओं का मौके पर समाधान कराया। उपखंड अधिकारी सुरेश हरसोलिया, तहसीलदार रमेश चंद्र मौजूद रहे।