जगदलपुर: प्रदीप पाठक दोबारा बस्तर ट्रक परिवहन संघ के अध्यक्ष हुए निर्वाचित
एशिया के सबसे बड़े ट्रक यूनियन बस्तर परिवहन संघ के चुनाव की प्रक्रिया शनिवार को देर रात संपन्न हुई।जिसमें बस्तर परिवहन संघ के कुल सात पदों के लिए मतदान हुआ । इस चुनाव में प्रदीप पाठक के नेतृत्व में अपना पैनल के सभी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज। प्रदीप पाठक ने एकता पैनल के कन्हैया झा को मात देते हुए दोबारा बस्तर परिवहन संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।