ब्रह्मपुर: बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर की जर्जर सड़क बनी हादसे का कारण, ई-रिक्शा पलटने से आधा दर्जन घायल, सड़क मरम्मत की मांग तेज
ब्रह्मपुर बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर रोड पर अनुसूचित जाति टोला और महाबीर टोला के समीप सड़क की बदहाल स्थिति एक बार फिर हादसे की वजह बन गई। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।