उज्जैन शहर: सोलर टैंकर से मिलेगा शुद्ध-ठंडा पानी, ₹4 लाख से स्टेट एमपी एग्रॉ कार्यालय के सामने हो रहा तैयार
एमपी में एक नई तकनीक के तहत सोलर ऊर्जा से संचालित पानी का टैंकर तैयार किया गया है। लगभग 4 लाख रुपए की लागत से बने इस टैंकर में 565 वॉट का सोलर पैनल लगा है, जो बिना किसी बाहरी बिजली के आरओ प्लांट और चिलर सिस्टम को चलाता है। इससे लोगों को शुद्ध और ठंडा पानी मिलता है