हथुआ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हथुआ इकाई द्वारा सोमवार शाम 4 बजे हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सह संयोजक प्रतीक मिश्रा ने किया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। पूर्व कार्यकर्ता भोला व्यास व गोलू सिंह ने पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया।