बाराबंकी के जैदपुर कस्बे में हाजी दरोगा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में एक भव्य एलुमनाई अवार्ड फंक्शन का आयोजन किया गया। इस समारोह में उन पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।