पीलीबंगा: 26 पीएनबी में युवक से मारपीट, पांच नामजद सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
पीलीबंगा थाना क्षेत्र के 26 पीएनबी में एक युवक के साथ मारपीट व छीना झपटी का मामला सामने आए हैं। पुलिस ने आज बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि चक 26 पीबीएन निवासी रवि ने पुलिस को रिपोर्ट दी की पांच नामजद सहित एक अन्य आरोपी ने उसके साथ मारपीट व छीना झपटी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मारपीट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।