धौलपुर: कलेक्ट्रेट पर कलेक्टर से लोगों ने की मंदिर की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
धौलपुर। मंदिर मूर्ति श्री ठाकुर जी रामचंद्र ट्रस्ट नागर राजाखेड़ा के पदाधिकारियों द्वारा सोमवार को धौलपुर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को ज्ञापन दिया गया। जिसमें मंदिर की भूमि से अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि तहसील राजाखेड़ा के गांव नागर में मंदिर श्री ठाकुर जी रामचंद्र जी की जमीन है।