बिजावर: बसरोही-रैदासपुरा के पास स्थित शासकीय जमीन की नापतौल पर भड़के ग्रामीण, दलालों पर जमीन बेचने का आरोप की न्याय की मांग
ग्राम बसरोही-रैदासपुरा के पास स्थित शासकीय जमीन की नापतौल होते देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने गुरुवार की दोपहर 12 बजे आरोप लगाया है कि कुछ दलाल सरकारी जमीन को बेचने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध में ग्रामीण सड़क पर बैठ गए और मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने शासकीय भूमि को अतिक्रमण और अवैध बिक्री से बचाने की मांग की है।